उत्तराखंड

कपकोट में बारातियों से भरी बोलेरो हादसे का शिकार: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 10 लोग घायल

Listen to this News

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के समय वाहन में कई लोग सवार थे, जिनमें से करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एसडीएम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस टीम को एंबुलेंस के साथ मौके पर भेजा गया था और सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button