उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: अब कॉमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Listen to this News

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब कॉमर्शियल वाहन मालिक ग्रीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। पहले यह प्रक्रिया केवल ऑफलाइन माध्यम से ही होती थी।

परिवहन विभाग के अनुसार, चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य है। अब तक 8 हजार से अधिक ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

ग्रीन कार्ड के लिए वाहन स्वामी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए हल्के मोटर वाहनों पर 400 रुपये और मध्यम व भारी वाहनों पर 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन के बाद वाहन स्वामी को परिवहन कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट, टैक्स जमा प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी।

सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। यह कार्ड वाहन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी का प्रमाण होगा और यात्रा के दौरान अनिवार्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button