उत्तराखंड

चमोली: प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को सड़क तक पहुंचाना हुआ मुश्किल, एयरलिफ्ट कर भेजा देहरादून

Listen to this News

चमोली। उत्तराखंड के दूरस्थ बलाण गांव में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान सड़क तक पहुंचाना भी मुश्किल हो गया, जिसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, बलाण गांव की रहने वाली 32 वर्षीय तुलसी देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। लेकिन उनका घर मुख्य सड़क से करीब ढाई किलोमीटर दूर होने के कारण समय पर अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो पाया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद प्रशासन की मदद से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई और महिला को एयरलिफ्ट कर देहरादून के अस्पताल भेजा गया।

बताया गया कि गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में काफी परेशानी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button