उत्तराखंड

बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, सुपी क्षेत्र के पास रहा केंद्र

Listen to this News

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। झटकों का केंद्र सुपी (Supi) के पास बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप की तीव्रता और गहराई को लेकर विस्तृत जानकारी प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि बागेश्वर जिला पहले भी भूकंप के झटकों को लेकर संवेदनशील रहा है, क्योंकि यह क्षेत्र भूकंपीय जोन में आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button