देश

पंजाब के स्कूलों में बम की दहशत: लुधियाना और बठिंडा में धमकी भरे ईमेल, स्कूल खाली

Listen to this News

पंजाब में उस समय हड़कंप मच गया जब लुधियाना और बठिंडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। धमकी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

लुधियाना में तीन से चार स्कूलों को ईमेल के जरिए बम रखने की सूचना दी गई, जिसमें आने वाले 24 घंटों के भीतर धमाका करने की बात कही गई थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों की छुट्टी कर दी और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला।

वहीं, बठिंडा में भी दो बड़े स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली, जिसके बाद उन्हें एहतियातन खाली करा लिया गया। साथ ही रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई, जिसके चलते वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है और साइबर सेल इसकी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल किसी भी तरह के विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button