उत्तराखंड
सोमेश्वर में भीषण जंगल की आग, कई गांव प्रभावित, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में भीषण जंगल की आग लगने से कई गांव प्रभावित हो गए। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर रेंज के तहत बले, पच्चीसी, क्वैराली, मवे माफी, भनाराठ और रौल्याना गांवों के आसपास अज्ञात कारणों से जंगल में आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के गांवों और वन संपदा को भारी नुकसान हुआ।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक कई क्षेत्रों में वन संपदा जलकर खाक हो चुकी थी।



