देश
सोनीपत मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट, कमल दीवान ने चुनाव से किया किनारा

हरियाणा के सोनीपत नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, कमल दीवान पार्टी द्वारा टिकट वितरण को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने दागी और बागी नेताओं को टिकट दिए जाने पर आपत्ति जताई और इसी कारण चुनावी मैदान से हटने का फैसला लिया।
बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाए और अपने फैसले पर अडिग रहे।
इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के सामने सोनीपत मेयर चुनाव में नई चुनौती खड़ी हो गई है। चुनाव से ठीक पहले प्रत्याशी का हटना पार्टी की रणनीति और संगठन पर भी सवाल खड़े कर रहा है।



