अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका: लुइसियाना के स्टोर में गुजराती महिला को गोली लगी, पति गिरफ्तार

Listen to this News

नई दिल्ली। अमेरिका के लुइसियाना राज्य में एक गुजराती महिला को स्टोर के अंदर गोली लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जबकि पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय महिला को एक सुविधा स्टोर (कन्वीनियंस स्टोर) में गोली लगी, जिससे उसके चेहरे और जबड़े में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में इसे “एक्सीडेंटल फायरिंग” यानी गलती से चली गोली बताया जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब दोनों स्टोर के अंदर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई और महिला घायल हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button