अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका का ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा: सख्त जांच के बाद सिर्फ एक आवेदन मंजूर, कई अब भी प्रक्रिया में

Listen to this News

वॉशिंगटन। अमेरिका में शुरू किए गए ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक इस योजना के तहत केवल एक ही आवेदन को मंजूरी मिली है, जबकि सैकड़ों आवेदन अभी भी कड़ी जांच प्रक्रिया में हैं।

यह वीजा योजना अमीर विदेशी नागरिकों को करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक) के निवेश के बदले अमेरिका में स्थायी निवास का अवसर देती है।

अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक के अनुसार, इस योजना में आवेदन करने वालों की संख्या अच्छी रही है, लेकिन सख्त वेरिफिकेशन और सुरक्षा जांच के चलते मंजूरी की प्रक्रिया धीमी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में इस योजना को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन आने का दावा किया गया था, लेकिन वास्तविक मंजूरी बेहद कम रही है, जिससे इस योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button