उत्तराखंड

हल्द्वानी: संदिग्ध हालात में मृत मिला पशु चिकित्सा विभाग का चालक, घरेलू कलह में जान देने की आशंका

Listen to this News

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पशु चिकित्सा विभाग में तैनात एक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चालक का शव उसके किराये के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। शव के पास फंदे के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।

घटनास्थल से शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, मृतक हाल ही में एक पारिवारिक समारोह में गया था, जहां पत्नी से विवाद के बाद वह नाराज होकर अपने कमरे पर लौट आया था। इसके बाद से ही वह अकेला था।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button