उत्तराखंड

सीएम धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात, चारधाम यात्रा के दौरान एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा 2026 के मद्देनज़र राज्य में एलपीजी (LPG) आपूर्ति को सुचारू और निर्बाध बनाए रखने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, ऐसे में होटलों, ढाबों और अन्य सेवाओं के लिए रसोई गैस की निरंतर आपूर्ति बेहद आवश्यक है।

उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि यात्रा अवधि में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस बैठक में राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा संभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

सरकार का फोकस इस बार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने पर है, जिसमें ईंधन और एलपीजी आपूर्ति को प्रमुख प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button