उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र LIVE

राखंड विधानसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय “नारी सम्मान: लोकतंत्र में अधिकार” रखा गया, जिस पर सदन में व्यापक चर्चा हुई।
सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला आरक्षण को लेकर दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी हुए।
सरकार ने इस सत्र को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया, जबकि विपक्ष ने कई मुद्दों पर सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर सदन में हंगामे के भी आसार पहले से ही जताए जा रहे थे।
इस विशेष सत्र के लिए राज्यपाल द्वारा पहले ही अधिसूचना जारी की गई थी और विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
गौरतलब है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को विधानसभाओं और संसद में 33% आरक्षण देने का प्रावधान है, जिसे लेकर देशभर की विधानसभाओं में बहस का दौर चल रहा है।



