उत्तराखंड
धामी कैबिनेट में आज बड़ा प्रस्ताव: जंगलों में मधुमक्खी पालन नीति पर होगा फैसला

देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में आज जंगलों में मधुमक्खी पालन (बीकीपिंग) को बढ़ावा देने के लिए नई नीति का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। यह पहल राज्य में शहद उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को शहद उत्पादन के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बनाना है। इसके लिए जंगलों और पहाड़ी इलाकों में मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयार की जा रही इस नीति के तहत वन क्षेत्रों में मधुमक्खी बॉक्स लगाने और प्रशिक्षण जैसी व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य की जैव विविधता और प्राकृतिक वनस्पतियां उच्च गुणवत्ता वाले शहद उत्पादन के लिए अनुकूल हैं।



