उत्तराखंड
रुद्रपुर में दिनदहाड़े लूट: युवती का पीछा कर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 8 हजार रुपये लूटे

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां एक युवती का पीछा करने के बाद बदमाशों ने उसे धमकाते हुए दुकान में घुसकर लूटपाट की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले युवती का पीछा कर उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था। इनकार करने पर वह अपने साथियों के साथ युवती की दुकान में पहुंच गया और तमंचा दिखाकर उसे डराया-धमकाया।
इस दौरान बदमाशों ने युवती के सहयोगी के साथ मारपीट की और गल्ले से करीब 8 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



