देश

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर में 16 लोगों की मौत, कई घायल

Listen to this News

धार (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन और स्कॉर्पियो कार की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और टायर फटने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन डिवाइडर से टकराकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग वाहन में फंस गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button