उत्तराखंड

नैनीताल का ऑल सेंट्स कॉलेज फिर अव्वल: ICSE रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 97% से अधिक अंक हासिल किए

Listen to this News

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित All Saints’ College ने ICSE परिणामों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।

स्कूल की कई छात्राओं ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। जारी टॉपर्स की सूची के अनुसार कई विद्यार्थियों ने 97% से अधिक अंक हासिल किए हैं, जिससे विद्यालय ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान को और सुदृढ़ किया है।

इसी तरह ISC (12वीं) परिणामों में भी कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें कई विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं।

विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button