उत्तराखंड

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत, भेड़पालकों को भारी नुकसान

Listen to this News

उत्तराखंड के चमोली जिले की निजमुला घाटी में कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से करीब 500 बकरियों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना भनाली तोक क्षेत्र में उस समय हुई जब बकरियों को चराने के लिए ले जाया गया था। अचानक गिरी बिजली ने बड़ी संख्या में पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में लगभग 14 भेड़पालकों की बकरियां मारी गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। भेड़पालकों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, क्योंकि यह हादसा उनकी आजीविका पर सीधा असर डालता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button