देश

नोएडा: एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, तीन की मौत; मासूम बच्ची घायल

Listen to this News

उत्तर प्रदेश के नोएडा के दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मामले में शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button