भवानीपुर में कानून-व्यवस्था के ‘हीरो’ बने IPS चरण सिंह मीणा, हाई-प्रोफाइल सीट पर संभाली कमान

भुवनेश्वर/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले ओडिशा कैडर के IPS अधिकारी चरण सिंह मीणा चर्चा में हैं।
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़े मुकाबले वाली इस सीट पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका को सराहा जा रहा है।
चरण सिंह मीणा को विशेष रूप से भवानीपुर में तैनात किया गया था, जहां चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा या अव्यवस्था को रोकना बड़ी चुनौती माना जा रहा था। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति बनी रही।
सूत्रों के अनुसार, मीणा ने जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी रखी और सुरक्षा बलों के साथ समन्वय बनाकर संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई। इसका नतीजा यह रहा कि हाई-वोल्टेज मुकाबले के बावजूद क्षेत्र में किसी बड़े विवाद या हिंसा की खबर नहीं आई।



