उत्तराखंड

कैलाश मानसरोवर यात्रा महंगी: 35 हजार रुपये बढ़े शुल्क, अब प्रति यात्री 2.09 लाख खर्च

Listen to this News

उत्तराखंड से होने वाली पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष महंगी हो गई है। यात्रा शुल्क में 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब प्रति यात्री कुल खर्च बढ़कर 2.09 लाख रुपये हो गया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष यह खर्च लगभग 1.74 लाख रुपये था, जो इस बार बढ़ा दिया गया है। शुल्क बढ़ाने के पीछे डॉलर की कीमत में वृद्धि को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

यात्रा के दौरान भारत क्षेत्र में आवास, भोजन, परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) द्वारा की जाती हैं, जिसके लिए इस बार 65 हजार रुपये प्रति यात्री देने होंगे।

वहीं तिब्बत क्षेत्र में वीजा और अन्य खर्च अलग से विदेश मंत्रालय को देना होगा, जिसमें करीब 1400 डॉलर शामिल हैं।

इस वर्ष यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और पहले की तरह अलग-अलग जत्थों में श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। प्रशासन ने यात्रा की तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button