उत्तराखंड

देहरादून: SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, STF ने सहारनपुर से दबोचा

Listen to this News

देहरादून में एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने इसके मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पकड़ा गया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

एसटीएफ के अनुसार, यह मामला 13 फरवरी 2026 को आयोजित एसएससी मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार की ऑनलाइन परीक्षा से जुड़ा है। देहरादून के महादेवी कन्या पाठशाला (एमकेपी) परीक्षा केंद्र पर नकल कराने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी।

जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा केंद्र के पास संचालित एक डिजिटल लैब के जरिए रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। इसके लिए एक गुप्त अंडरग्राउंड सेटअप तैयार किया गया था, जहां से तकनीकी उपकरणों की मदद से उत्तर भेजे जाते थे।

कार्रवाई के दौरान पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि गिरोह का सरगना फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। रकम चयनित पद के ग्रेड पे के आधार पर तय की जाती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button