देश
कुशीनगर: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

कुशीनगर। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। ईंट भट्ठे के पास बने गड्ढे में गिरकर तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, बच्चे खेलते-खेलते भट्ठे के पास बने गड्ढे तक पहुंच गए, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान चारों बच्चे गड्ढे में गिर गए। एक बच्चा किसी तरह बाहर निकलकर परिजनों तक पहुंचा और घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



