देश
इटावा: श्रमशक्ति एक्सप्रेस का इंजन फेल, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित

इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार सुबह उस समय रेल संचालन बाधित हो गया जब श्रमशक्ति एक्सप्रेस का इंजन इकदिल रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। इससे इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई और कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार, डाउन श्रमशक्ति एक्सप्रेस के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से ट्रेन बीच रास्ते में ही रुक गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को सामान्य करने की कोशिश शुरू की गई।
रेलवे द्वारा इटावा स्टेशन से एक वैकल्पिक इंजन मंगवाया गया, जिसके बाद खराब इंजन को बदलकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान पीछे आ रही एक अन्य यात्री ट्रेन को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।



