उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 23 दिनों में 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। यात्रा शुरू होने के महज 23 दिनों के भीतर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही।

चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए। तभी से चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक केदारनाथ धाम में 4.50 लाख से अधिक, बदरीनाथ धाम में 2.70 लाख, गंगोत्री में 1.65 लाख और यमुनोत्री धाम में 1.69 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं यात्रा के लिए कुल पंजीकरण का आंकड़ा 32.75 लाख तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मौसम की चुनौतियों और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button