उत्तराखंड
ईंधन बचाने के लिए स्कूटी चलाकर निकले मंत्री गणेश जोशी, एक्सपायर्ड दस्तावेजों पर सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए स्कूटी चलाकर अपने कैंप कार्यालय पहुंचे, लेकिन यह पहल सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का विषय बन गई।
जानकारी के अनुसार, गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री गणेश जोशी ने सरकारी वाहन का उपयोग न करते हुए स्टाफ की स्कूटी से घर जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईंधन बचत की अपील के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
हालांकि बाद में पता चला कि जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया गया था, उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) समाप्त हो चुका था। इसके अलावा स्कूटी के पीछे मंत्री का सरकारी वाहन भी चलता दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।



