देश
असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Listen to this News
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंच गए हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
असम में भाजपा नीत एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना देश के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम के बाद उनके मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने का भी कार्यक्रम है।



