उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में चलाया गया सुरक्षा अभियान, संभावित खतरों से निपटने को पुलिस अलर्ट

Listen to this News

चमोली: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बदरीनाथ धाम में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। पुलिस, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने धाम क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अभियान के तहत बदरीनाथ मंदिर परिसर के इनर और आउटर कार्डन क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग स्थल, भीड़भाड़ वाले इलाकों और वाहनों की गहन चेकिंग की गई। धाम के मुख्य प्रवेश बिंदु देवदर्शिनी बैरियर पर हर वाहन और संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखी गई।

प्रशासन ने यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है।

सुरक्षा बलों ने श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील भी की। प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button