उत्तराखंड

नैनीताल में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के उमड़ने की संभावना, होटल और होम-स्टे की 35 फीसदी बुकिंग फुल

Listen to this News

नैनीताल: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इस बार बड़ी संख्या में पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालात ऐसे हैं कि 20 मई के बाद के लिए शहर के होटल और होम-स्टे में करीब 35 फीसदी कमरों की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी है। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि स्कूलों की छुट्टियां शुरू होते ही पर्यटकों की संख्या में और तेजी आएगी।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। शहर में सीमित पार्किंग क्षमता को ध्यान में रखते हुए अब उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास होटल की कंफर्म बुकिंग और निजी पार्किंग की सुविधा होगी।

प्रशासन ने रूसी बाईपास और नारायण नगर पार्किंग स्थलों पर शटल सेवा शुरू करने की तैयारी की है ताकि शहर के भीतर यातायात दबाव कम किया जा सके। मुख्य चौराहों पर एसएसबी जवानों की तैनाती भी की गई है।

होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है, क्योंकि भीड़ बढ़ने पर अक्सर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। प्रशासन का दावा है कि इस बार पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पहले से बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button