उत्तराखंड

ऋषिकेश: खदरी में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग जिंदा जला, इलाके में शोक की लहर

Listen to this News

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र के खदरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में झोपड़ी में लगी आग के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल फैल गया।

जानकारी के अनुसार, खदरी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह आग की चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान 74 वर्षीय मंगत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button