उत्तराखंड
देहरादून जामुनवाला लूटकांड: लूट हुई थी, लेकिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अपहरण की पुष्टि नहीं, एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के जामुनवाला इलाके में सामने आए कथित अपहरण और लूटकांड मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ सामने आया है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि घटना में लूट की वारदात जरूर हुई थी, लेकिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अपहरण की बात की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच की गई। शुरुआती आरोपों में युवक के अपहरण और उसे पुल से नीचे फेंके जाने जैसी गंभीर बातें सामने आई थीं, लेकिन विस्तृत जांच में कई तथ्य इससे अलग पाए गए।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।



