देश

ईरान के विदेश मंत्री अरागची दिल्ली पहुंचे, BRICS बैठक में शामिल होंगे, US-इजरायल युद्ध पर हो सकती है चर्चा

Listen to this News

नई दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। यह दौरा पश्चिम एशिया में जारी ईरान से जुड़े संघर्ष और वैश्विक तनाव के बीच बेहद अहम माना जा रहा है।

अरागची का यह भारत दौरा तीन दिवसीय है, जिसमें वे BRICS बैठक में हिस्सा लेने के साथ-साथ भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय हालात, ऊर्जा संकट और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, BRICS बैठक में ईरान और US-इजरायल युद्ध से उत्पन्न हालात, ऊर्जा आपूर्ति में बाधा और वैश्विक तेल बाजार पर असर जैसे विषय प्रमुखता से उठ सकते हैं।

ईरान ने हाल के समय में लगातार वैश्विक मंचों पर यह मुद्दा उठाया है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर विकासशील देशों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। वहीं भारत इस बैठक में ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता भी रख सकता है।

BRICS विदेश मंत्रियों की यह बैठक नई दिल्ली में दो दिनों तक चलेगी, जिसमें सदस्य देशों के बीच वैश्विक आर्थिक और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button