देश
रामबन में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: 65 वाहनों की जांच, 21 के काटे चालान, तीन वाहन जब्त

Listen to this News
रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने हाईवे और प्रमुख मार्गों पर विशेष जांच अभियान के तहत 65 से अधिक वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहनों के ई-चालान काटे गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते तीन वाहनों को जब्त भी किया गया। इसके अलावा नौ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित प्राधिकरण को भेजे गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान सड़क हादसों पर नियंत्रण और नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। विभाग ने साफ किया है कि बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग, दस्तावेजों की कमी और अन्य नियम उल्लंघनों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



