देश

हमसफर एक्सप्रेस में खाने पर मनमानी वसूली का खुलासा, IRCTC की छापेमारी में बड़ा एक्शन

Listen to this News

गोरखपुर। हमसफर एक्सप्रेस में यात्रियों से खाने की थाली के नाम पर मनमाने दाम वसूलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद IRCTC की टीम ने ट्रेन में औचक छापेमारी कर कार्रवाई की।

जांच के दौरान पता चला कि 80 रुपये की थाली यात्रियों को 150 से 200 रुपये तक में बेची जा रही थी। टीम ने मौके से करीब 50 थालियां जब्त कीं और बाद में उन्हें कुलियों में बांट दिया गया।

IRCTC अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वेंडर और संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे में यात्रियों से ओवरचार्जिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button