उत्तराखंड

टिहरी झील बनेगी वैश्विक पर्यटन हब, कैबिनेट ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में टिहरी झील को वैश्विक पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई।

सरकार की योजना के तहत टिहरी झील क्षेत्र में वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स, वाटर एक्टिविटीज और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ कंसल्टेंट की नियुक्ति भी की जाएगी, जो परियोजना का विस्तृत खाका तैयार करेगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, टिहरी क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत होगी।

गौरतलब है कि टिहरी झील पहले से ही बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की और अन्य एडवेंचर गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। अब सरकार इसे विश्वस्तरीय पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की तैयारी में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button