देश

पाकिस्तान से बढ़ती नजदीकियां! बांग्लादेश ने अफसरों की ट्रेनिंग के लिए मसूरी की जगह चुना लाहौर

Listen to this News

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच ढाका सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए भारत के मसूरी की बजाय पाकिस्तान के लाहौर को चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के कई वरिष्ठ सिविल अधिकारी इन दिनों पाकिस्तान के सिविल सर्विस अकादमी, लाहौर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह पहली बार है जब 1970 के दशक के बाद बांग्लादेशी नौकरशाहों के लिए पाकिस्तान में इस तरह का औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इससे पहले बांग्लादेशी अधिकारियों को उत्तराखंड के Mussoorie स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाता था। लेकिन भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई खटास, वीजा संबंधी दिक्कतों और कुछ समझौतों की अवधि समाप्त होने के बाद ढाका ने नई दिशा में कदम बढ़ाया है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का खर्च उठा रहा है। ट्रेनिंग में प्रशासनिक सुधार, नीति निर्माण, आर्थिक प्रबंधन और गवर्नेंस जैसे विषय शामिल हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बढ़ता यह सहयोग दक्षिण एशिया की कूटनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच रक्षा और प्रशासनिक स्तर पर संपर्क भी तेजी से बढ़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button