देश

ओडिशा में लगातार पांचवें साल बिजली दरें स्थिर, डिजिटल भुगतान पर मिलेगा 4% डिस्काउंट

Listen to this News

ओडिशा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए राज्य विद्युत नियामक आयोग (OERC) ने लगातार पांचवें साल बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए घरेलू उपभोक्ताओं पर मौजूदा बिजली दरें ही लागू रहेंगी।

आयोग ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए नई छूट का भी ऐलान किया है। अब जो उपभोक्ता समय पर ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा करेंगे, उन्हें 4 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा ई-बिल अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रति बिल 10 रुपये की अतिरिक्त राहत भी दी जाएगी।

OERC के अनुसार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए ‘टाइम ऑफ डे’ (ToD) व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इसके तहत दिन के सौर ऊर्जा वाले समय में बिजली सस्ती मिलेगी, जबकि पीक आवर्स में दरें अधिक होंगी। इसका उद्देश्य ऊर्जा बचत और सोलर पावर के उपयोग को बढ़ावा देना है।

आयोग ने बिजली वितरण कंपनियों को स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि इससे बिजली चोरी कम होगी, बिलिंग व्यवस्था बेहतर होगी और उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी सेवा मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button