उत्तराखंड

सड़कों पर नमाज रोकने वाले बयान पर तेज हुई सियासत, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने किया सीएम योगी का समर्थन

Listen to this News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के “सड़कों पर नमाज नहीं होनी चाहिए” वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री योगी के बयान का समर्थन किया है।

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा था कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज या किसी भी धार्मिक गतिविधि से आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद देशभर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए और सड़कों को आम जनता के आवागमन के लिए खुला रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button