उत्तराखंड

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अगले बिल में मिलेगी छूट

Listen to this News

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने दिसंबर महीने में उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूल ली थी, जिसके बाद अब अगले बिजली बिल में उपभोक्ताओं को छूट दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, यूपीसीएल ने इस मामले को विद्युत नियामक आयोग के समक्ष रखा है। आयोग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को आगामी बिलों में समायोजन के रूप में राहत मिलेगी।

बताया जा रहा है कि फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत दिसंबर में अतिरिक्त राशि वसूली गई थी। अब निगम उपभोक्ताओं को उसी राशि का लाभ वापस देने की तैयारी कर रहा है।

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह राहत घरेलू समेत विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगी। हालांकि अंतिम छूट की दर नियामक आयोग की मंजूरी के बाद तय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button