उत्तराखंड
श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: जाखी रोड पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

उत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र में जाखी रोड पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। निर्माण सामग्री लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रक डामर लेकर निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान जाखी रोड पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



