देश
जम्मू-कश्मीर के किसानों को मिलेगा फसल बीमा का कवच, दो महीने में लागू होगी योजना

Listen to this News
जम्मू-कश्मीर सरकार जल्द ही किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू करने जा रही है। कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने कहा है कि अगले दो महीनों के भीतर किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
सरकार के अनुसार इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, ओलावृष्टि, खराब मौसम और फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा देना है। सेब और केसर जैसी बागवानी फसलों को भी योजना के दायरे में शामिल किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे पूरा होने के बाद राहत राशि और बीमा लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का मानना है कि फसल बीमा योजना लागू होने से किसानों का आर्थिक जोखिम कम होगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।



