विजयवाड़ा में लड़की को लेकर बचपन के दोस्तों में खूनी रोड रेज, बीच सड़क मचाया आतंक

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक लड़की को लेकर दो बचपन के दोस्तों के बीच विवाद हिंसक रोड रेज में बदल गया। दोनों युवकों ने बीच सड़क पर अपनी SUVs एक-दूसरे से भिड़ा दीं और जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों युवक पहले करीबी दोस्त थे, लेकिन एक युवती को लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुनानक कॉलोनी इलाके में दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों से पहुंचे और तेज रफ्तार में एक-दूसरे की कारों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। घटना के दौरान गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग “Thar vs Thar Road Rage” नाम से शेयर कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



