देश
कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा, कार-लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Listen to this News
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लाडलापुर गांव के पास एक क्रूजर वाहन और तेज रफ्तार लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और यदगिर से अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



