उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, चालक लापता

Listen to this News
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिजराकोट क्षेत्र के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चालक लापता बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी का तेज बहाव राहत और बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू अभियान में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अचानक सड़क से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरा। फिलहाल चालक की तलाश जारी है और प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। हादसे के कारण इलाके में दहशत का माहौल है।



