उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, आम जनता पर बढ़ी महंगाई की मार

उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई दरें लागू होने के बाद देहरादून समेत प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। लगातार बढ़ रहे दामों से आम लोगों के साथ परिवहन और व्यापार क्षेत्र पर भी असर पड़ने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसकी बड़ी वजह है।
देहरादून और अन्य शहरों में बढ़ी कीमतों के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं और परिवहन लागत पर पड़ सकता है।



