ऋषिकेश में गंगा की तेज धारा में बहे दो युवक, गाइड प्रीतम और अंकित बने फरिश्ता

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी की तेज धारा में बह रहे दो युवकों की जान स्थानीय गाइडों की सूझबूझ और बहादुरी से बच गई। लक्ष्मणझूला क्षेत्र के पास हुए इस हादसे के दौरान गाइड प्रीतम चौहान और अंकित चौहान ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गंगा किनारे घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में बहने लगे। मौके पर मौजूद गाइड प्रीतम और अंकित ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गंगा का बहाव काफी तेज था और थोड़ी सी देरी बड़ा हादसा बन सकती थी। स्थानीय लोगों ने दोनों गाइडों की बहादुरी की जमकर सराहना की और उन्हें “देवदूत” बताया।
हाल के दिनों में ऋषिकेश में गंगा में बहने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद प्रशासन लगातार लोगों से प्रतिबंधित और खतरनाक घाटों से दूर रहने की अपील कर रहा है।



