देश

बिहार के 13 जिलों को बड़ी राहत, भागलपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द शुरू होगा 40 बेड का आधुनिक ICU

Listen to this News

बिहार के भागलपुर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही 40 बेड का अत्याधुनिक ICU शुरू होने जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 1 जुलाई से यह सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे भागलपुर समेत आसपास के 13 जिलों के गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस ICU तैयार किया जा रहा है, जहां गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज संभव होगा। अब तक गंभीर मरीजों को इलाज के लिए पटना या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन नई सुविधा शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि ICU शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आएगा।

हालांकि कुछ समय पहले एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की कमी के कारण ICU संचालन में देरी की बात सामने आई थी, लेकिन अब व्यवस्थाओं को पूरा कर सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button