आईएमए में एसीसी ग्रेजुएशन समारोह संपन्न, कैडेट्स को मिली डिग्री और सैन्य प्रशिक्षण की नई जिम्मेदारी

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) विंग का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स को उनकी डिग्री प्रदान की गई और उनके सैन्य करियर के अगले चरण के लिए तैयार किया गया।
जानकारी के अनुसार, समारोह में कैडेट्स ने तीन वर्षीय कठोर शैक्षणिक और सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद उन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से संबद्ध डिग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान आईएमए के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी बनने की दिशा में आगे ले जाती है।
अधिकारियों ने कैडेट्स को अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और समर्पण जैसे मूल्यों को अपनाने की सलाह दी, जो एक सफल सैन्य अधिकारी के लिए आवश्यक हैं।



