खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, फायरिंग और बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई

पटना: कोचिंग संस्थान में हुए गोलीकांड और हिंसा के मामले में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ ने शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में पुलिस पहले से ही उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी थी, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना के कदमा-कुआं क्षेत्र स्थित उनके कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग और तोड़फोड़ से जुड़ा है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और पुलिस ने जांच तेज कर दी थी।
पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घटना के समय कोचिंग परिसर के बाहर हंगामा हुआ था और इसमें सुरक्षा कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।
इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



