उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़: दिल्ली के लिए 16 और 17 जून को चलेंगी स्पेशल मेला ट्रेनें

Listen to this News

हरिद्वार: सोमवती अमावस्या स्नान के चलते हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के लिए 16 और 17 जून को विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल ट्रेनों के संचालन का उद्देश्य यात्रियों को राहत देना और स्टेशन पर भीड़ के दबाव को कम करना है। इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कर्मियों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से स्टेशन पर समय से पहुंचने और भीड़ को देखते हुए यात्रा की पूर्व तैयारी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button