देश
राजस्थान निकाय चुनाव: बारां में AAP की बड़ी जीत, 31 सीटों के साथ बहुमत

Listen to this News
राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 60 में से 31 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बारां नगर परिषद में AAP का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है।
चुनाव परिणाम में कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा 9 वार्डों में ही जीत दर्ज कर सकी। वहीं, 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
AAP ने अपने प्रदर्शन को विकास और काम की राजनीति के प्रति जनता के भरोसे का संकेत बताया है। बारां में पार्टी की यह जीत राजस्थान की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखी जा रही है।
राज्य स्तर पर हालांकि भाजपा 4,171 वार्डों में जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही, जबकि कांग्रेस ने 3,597 वार्ड जीते। AAP ने पूरे राजस्थान में 42 वार्डों पर जीत दर्ज की।



